लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखने के बाद कर्नाटक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

By स्वाति सिंह | Updated: February 18, 2018 13:36 IST

इस परियोजना के तहत 16,700 करोड़ का फंड जारी किया गया हैं। इससे पहले इस परियोजना के लिए साल 1997 में 3,000 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया था

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मुंबई में नवी हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के तहत 16,700 करोड़ का फंड जारी किया गया हैं। इससे पहले इस परियोजना के लिए साल 1997 में 3,000 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया था लेकिन कुछ राजनीतिक अनिर्णय और फंडिंग मुद्दो को लेकर इसमें विलंब हो गया। अब 21 साल बाद आज इसका आधारशिला रखा जाएगा। मुंबई के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज अपने कर्नाटक दौरे पर भी जाएंगें। वहां पीएम मोदी कर्नाटक में चुनावी रैली भी संबोधित करेंगे।

19 फरवरी को पीएम मोदी हैदराबाद में होने वाली वर्ल्ड कॉन्फ्रेन्स ऑन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।  इसके साथ ही जैन धर्म के बाहुबली महामस्तकाभिषेक महोत्सव के लिए श्रवणबेलगोला भी जाएंगे। जैन समुदाय के इस प्रसिद्ध तीर्थस्थल की शुरुआत कल से हुआ है।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक: राहुल गांधी ने किया नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- झूठ सपने दिखाती है भाजपा

10 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार दिवसिय कर्नाटक दौरे पर गए थे।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर थे। कर्नाटक के बेल्लारी में उन्होंने शनिवार (10 फरवरी) जनसभा को संबोधित किया था। राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया था। राहुल ने कहा था- 'जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उनपर भरोसा करके आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं। वो जो कहते हैं वो करते नहीं है।'

यह भी पढ़ें-कर्नाटक: कांग्रेस महासचिव पर लगा सरेआम गुंडागर्दी का आरोप, FIR के बाद पार्टी ने किया निलंबित

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी और जनता दल सेक्‍युलर ने एक दूसरे का दामन थामते हुए एक साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया हैं। फिलहाल कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार हैं । बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं।  2013 के चुनाव में कांग्रेस को 122 तो वही बीजेपी और जनता दल सेक्‍युलर दोनों को 40- 40 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी की कर्नाटक में अंतिम सरकार 2008 में बीएस येदियुरप्पा की नेतृत्व में बनी थी। तब चुनाव में बीजेपी 110 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन बहुमत से 3 सीटें दूर रह गई थी ।  लेकिन अन्य विधायको के साथ मिलकर पहली बार बीजेपी दक्षिण भारत के किसी राज्य में सरकार बनाना में कामयाब रही थी । इसी साल कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबईकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह