टीएस सिंह देव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 29, 2023 11:54 AM2023-06-29T11:54:21+5:302023-06-29T11:58:07+5:30

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कांग्रेस द्वारा उन्हें और भूपेश बघेल को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी समझौते की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

After getting the post of Deputy CM, TS Singh Deo said for the Congress party, "Better late than never" | टीएस सिंह देव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए’’

टीएस सिंह देव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए’’

Highlightsडिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के सीएम वाली खबर का नकारासिंह देव ने कहा कि यह चर्चा केवल मीडिया की देन थी और उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैपार्टी द्वारा खुद को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर सिंह देव ने कहा कि देर आए लेकिन दुरुस्त आए

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने उन्हें कांग्रेस द्वारा ढाई-ढाई साल के लिए बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर समझौते संबंधी खबरों को सिरे से खारिज किया है। डिप्टी सीएम सिंह देव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह चर्चा केवल मीडिया की देन थी और उन्होंने इस बारे में कभी कोई भी बात नहीं की थी।

दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद गुरुवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिंह देव ने डिप्टी सीएम के पर अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी का आभार जताया और कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए।’’ चर्चा के दौरान जब पत्रकारों ने सिंह देव से उनके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के समझौते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ''मैंने कभी भी ढाई साल के समझौते पर चर्चा नहीं की। यह मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था। इसमे मेरी नहीं मीडिया की भूमिका थी। हालांकि मुझे मीडिया का हमेशा सकारात्मक समर्थन मिला। है''

टीएस सिंह देव आज सुबह ही दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान यहां के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी, जिन्होंने सिंह देव का जोरदार स्वागत किया और 'टीएस बाबा जिंदाबाद' के नारे लगाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बीते बुधवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर दिल्ली में चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बघेल सरकार में मंत्री टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया।

कांग्रेस द्वारा सिंह देव को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले चार महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंह देव के लिए एक दिन के लिए मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। भाजपा ने कहा था कि प्रदेश में चुनावी हार को भांपते हुए कांग्रेस पार्टी ने यह दांव खेला है। इसी साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

वहीं टीएस सिंह देव ने आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जिस तरह 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी जनादेश मिला था। इस बार भी कड़ी मेहनत करके उसी सफलता को दोहराने का प्रयास किया जाएगा। सिंह देव ने कहा ‘‘हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास की राह पर और आगे ले जाना होगा।’’

राज्य में 2018 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की गद्दी की लड़ाई में आमने सामने रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सिंह देव को मुख्यमंत्री बघेल का विरोधी माना जाता है। सिंह देव के समर्थकों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने वर्ष 2018 में राज्य में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सिंह देव से ढाई वर्ष के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का वादा किया था।

तीन बार के विधायक सिंह देव को 2013 में विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना था। माना जाता है कि राज्य में 2018 में पार्टी को सत्ता में वापस लाने में कांग्रेस के जिस घोषणापत्र का महत्वपूर्ण योगदान था, उसके पीछे सिंह देव ही थे। सिंह देव वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के मंत्री हैं।

Web Title: After getting the post of Deputy CM, TS Singh Deo said for the Congress party, "Better late than never"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे