लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार तीन दिन की यात्रा पर पहुंचे भारत

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को तेज करने के नये प्रयासों की पृष्ठभूमि में अफगान विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे।

अतमार का मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ सघन वार्ता करने का कार्यक्रम है । उस दौरान अफगान शांति प्रक्रिया और विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तौर-तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

भारत की उनकी इस यात्रा से कुछ दिन पहले रूस ने मास्को में अफगान सरकार और तालिबान के बीच एक सम्मेलन की मेजबानी की थी और इस युद्ध प्रभावित देश में संघर्ष-विराम के लिए दबाव बनाया था।

अतमार ने ट्वीट किया, ‘‘(मैं) तीन दिन की कामकाजी यात्रा के लिए सुंदर और ऐतिहासिक शहर दिल्ली पहुंचा।’’

अफगान विदेश मंत्री ने कहा कि वह अफगान शांति प्रक्रिया तथा सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग पर जयशंकर एवं वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हैं।

अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को तेज करने की पिछले कुछ सप्ताह से नयी अंतरराष्ट्रीय कोशिश चल रही है लेकिन हाल के महीनों में तालिबान की बढ़ती हिंसा का उस पर ग्रहण लग रहा है। तालिबान अफगान सरकार के साथ वार्ता में लगा है।

शनिवार को जयशंकर और अमेरिकी रक्षा मंत्री ल्योड ऑस्टिन के बीच वार्ता के दौरान अफगान शांति प्रक्रिया का मुद्दा भी उठा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस