भारत आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को धर्म से इतर शरण देनी चाहिए: भाकपा सांसद

By भाषा | Published: August 18, 2021 10:32 PM2021-08-18T22:32:12+5:302021-08-18T22:32:12+5:30

Afghan citizens wanting to come to India should be given asylum irrespective of religion: CPI MP | भारत आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को धर्म से इतर शरण देनी चाहिए: भाकपा सांसद

भारत आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को धर्म से इतर शरण देनी चाहिए: भाकपा सांसद

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद अब भारत आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को धर्म से इतर हटकर भारत में शरण में दी जाए। अफगानिस्तान में ‘मानवीय और सुरक्षा संकट’ का हवाला देते हुए विश्वम ने कहा, ‘‘हमारी पहली प्राथमिकता अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी होनी चाहिए। हमें हालात पर पैनी नजर रखनी चाहिए और मौका मिलते ही सबको वापस लाना चाहिए।’’ उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति और दक्षिण एशिया में उसकी भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि हम शरणार्थियों को उनके धर्म से इतर अनुमति दें।’’ अफगानिस्तान में अमेरिका समर्थित सरकार के गिर जाने और देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ जाने के बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया। तालिबान ने 11 सितंबर के हमलों के बाद अमेरिका नीत सेना के अफगानिस्तान में आने के 20 साल बाद फिर से देश पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Afghan citizens wanting to come to India should be given asylum irrespective of religion: CPI MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे