ADR Report 2023: क्षेत्रीय दलों में अखिलेश यादव की सपा सबसे अमीर, तेलंगाना में चुनाव हार रही भारत राष्ट्र समिति नंबर दो पर, यहां देखें राजद और जदयू सहित अन्य दल का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2023 02:45 PM2023-12-03T14:45:23+5:302023-12-03T14:46:24+5:30

ADR Report 2023: वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान सपा ने कुल 561.46 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जो 2021-22 में 1.23 फीसदी बढ़कर 568.369 करोड़ रुपये हो गई।

ADR Report 2023 Akhilesh Yadav SP is richest Rs 561-46 crore among regional parties Bharat Rashtra Samithi is losing elections in Telangana number-2 see here condition other parties RJD and JDU | ADR Report 2023: क्षेत्रीय दलों में अखिलेश यादव की सपा सबसे अमीर, तेलंगाना में चुनाव हार रही भारत राष्ट्र समिति नंबर दो पर, यहां देखें राजद और जदयू सहित अन्य दल का हाल

file photo

Highlightsबीआरएस ने वित्त वर्ष 2020-21 में 319.55 करोड़ रुपये है।वित्त वर्ष 2021-22 में 512.24 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), बीजू जनता दल (बीजद)और जनता दल (यूनाइटेड) की कुल संपत्ति में 95 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ADR Report 2023: देश के प्रमुख क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक संपत्ति घोषित की है, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) इस मामले में दूसरे स्थान पर रही।

लोकतांत्रिक सुधारों के लिए काम करने वाले थिंकटैंक ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान सपा ने कुल 561.46 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जो 2021-22 में 1.23 फीसदी बढ़कर 568.369 करोड़ रुपये हो गई। बीआरएस ने वित्त वर्ष 2020-21 में 319.55 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 में 512.24 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की।

इन दो वर्षों के दौरान द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), बीजू जनता दल (बीजद)और जनता दल (यूनाइटेड) की कुल संपत्ति में 95 प्रतिशत की वृद्धि हुई। द्रमुक ने 2020-21 में 115.708 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, जो 2021-22 में 244.88 प्रतिशत बढ़कर 399 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। बीजू जनता दल ने 2020-21 में 194 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी।

जो 2021-22 में 143 प्रतिशत बढ़कर 474 करोड़ रुपये हो गई, जबकि जद (यू) ने 2020-21 में 86 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, जो 2021-22 में 95 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 168 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के बीच आम आदमी पार्टी की कुल संपत्ति 71.76 प्रतिशत बढ़कर 21.82 करोड़ रुपये से 37.477 करोड़ रुपये हो गई।

English summary :
ADR Report 2023 Akhilesh Yadav SP is richest Rs 561-46 crore among regional parties Bharat Rashtra Samithi is losing elections in Telangana number-2 see here condition other parties RJD and JDU


Web Title: ADR Report 2023 Akhilesh Yadav SP is richest Rs 561-46 crore among regional parties Bharat Rashtra Samithi is losing elections in Telangana number-2 see here condition other parties RJD and JDU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे