Sex Racket: अय्याश प्‍यारे मियां की ऐशगाह ध्वस्त, Child Porn दिखाकर करता था लड़कियों का Rape

By गुणातीत ओझा | Published: November 20, 2020 09:39 PM2020-11-20T21:39:27+5:302020-11-20T21:46:31+5:30

आज शुक्रवार को Sex Racket के आरोपी प्‍यारे मियां के आलीशान बंगले को ढहाया गया है। प्रशासन ने उसका दो मंजिला आलीशान बंगला ढहा दिया है। प्‍यारे मियां ने इस आलीशान बंगले में एक पेंट हाउस भी बना रखा था और यहां हर लग्‍जरी सुविधा उपलब्‍ध थी।

administration demolishes house of sexual harassment accused pyare miyan in madhya pradesh | Sex Racket: अय्याश प्‍यारे मियां की ऐशगाह ध्वस्त, Child Porn दिखाकर करता था लड़कियों का Rape

pyare miyaan

HighlightsSex Racket के आरोपी प्‍यारे मियां के आलीशान बंगले को ढहाया गया है।प्‍यारे मियां ने इस आलीशान बंगले में एक पेंट हाउस भी बना रखा था और यहां हर लग्‍जरी सुविधा उपलब्‍ध थी।

प्‍यारे मियां की अय्याशी का अड्डा ढहाया गया

मध्य प्रदेश के इंदौर का अय्याश प्यारे मियां अपने नाम के विपरीत काले कारनामों के लिए फेमस है। प्यारे पर बच्चियों के साथ रेप करने का आरोप है। एक नहीं दो नहीं कई नाबिलग लड़कियों ने प्यारे मियां के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस घिनौने कृत्य की चर्चाएं जब आम हुईं तो प्यारे छू मंतर हो गया। वह कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जा छिपा था। उसके काले कारनामों की बतकही हर जगह होने लगी थी। वह चाहकर भी अपनी पहचान नहीं छिपा पा रहा था। आखिरकार बीती 15 जुलाई को प्यारे पुलिस के हाथ लग ही गया। सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी 68 साल का प्यारे मियां अब सलाखों के पीछे है। वह अभी जेल में अपने दिन काट रहा है। इस घिनौने कृत्यों की श्रृंखला में प्यारे मियां अकेला आरोपी नहीं है। उसके साथ कई और आरोपी भी हैं जो लड़कियों से जिस्मफरोशी कराते थे। भोपाल की 24 साल की स्वीटी उर्फ हम्टी, 60 साल की राबिया बी, 40 साल की गुलशन, 27 साल का अनस और 22 साल का मोहम्‍मद उवेश उर्फ आवेश भी सह आरोपी हैं। प्यारे मियां ने भोपाल और इंदौर में अपनी अय्याशी के लिए कई आलीशान ऐशगाह बनवाए थे। भोपाल में पहले ही उसकी कई संपत्तियों पर प्रशासन के बुलडोजर चले थे। अब इंदौर में उसके ठिकानों ध्वस्त किया जा रहा है।  

आज शुक्रवार को Sex Racket के आरोपी प्‍यारे मियां के आलीशान बंगले को ढहाया गया है। प्रशासन ने उसका दो मंजिला आलीशान बंगला ढहा दिया है। प्‍यारे मियां ने इस आलीशान बंगले में एक पेंट हाउस भी बना रखा था और यहां हर लग्‍जरी सुविधा उपलब्‍ध थी। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान सामने आया है कि प्‍यारे मियां ने इस आलीशान मकान में एक डांस बार और बीयर बार भी बनवा रखा था। जिसमें महंगी विदेशी शराब की कई बोतलें भी मिली हैं। नगर निगम ने लालाराम नगर स्थित इस मकान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए इसके हिस्‍सों को ढहा दिया है। निगम जोन अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे ने नक्‍शे के खिलाफ जाकर कंस्‍ट्रक्‍शन किया था, जिसे ढहा दिया गया है। 

प्यारे जिन नाबालिग से दुष्कर्म करता था, उनसे खुद को 'अब्बू' (पिता) कहलवाता था। इसकी वजह भी थी। ऐसा इसलिए करता था, ताकि किसी को शक न हो। प्यारे लड़कियों के घर भी जाता था और लड़कियों के माता-पिता का भरोसा जीतने के लिए उनके घरों में होने वाले पूजा-पाठ में शामिल होने पहुंचता था। पीड़ित लड़कियों ने प्यारे के खिलाफ बयान दर्ज करवाते हुए कहा था कि वह चाइल्ड पोर्न दिखाकर उनके साथ रेप करता था।

प्यारे मियां भोपाल से कई नाबालिग लड़कियों को लेकर इंदौर के पलासिया के लाला राम नगर स्थित इस दो मंजिला बंगले पर आता था। यहां लड़कियों के साथ रेप करता था। वह डांस बार में लड़कियों से डांस भी करवाता था। भोपाल पुलिस लड़कियों को लेकर यहां पहुंची थी और शिनाख्‍त की थी।

Web Title: administration demolishes house of sexual harassment accused pyare miyan in madhya pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे