अदिति सिंह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोलीं- पंजाब में पति अंगद सिंह पर दबाव डाला जा रहा था कि वो मेरे खिलाफ बयान दें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 2, 2022 03:03 PM2022-02-02T15:03:29+5:302022-02-02T15:10:49+5:30

अदिति सिंह का कहना है कि जब पति अंगद सिंह ने उनकी आलोचना करने से मना कर दिया तो कांग्रेस ने पंजाब के नवांशहर से उनका टिकट काट दिया।

Aditi Singh's big allegation on Congress, said- Husband Angad Singh was being pressurized in Punjab to give a statement against me | अदिति सिंह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोलीं- पंजाब में पति अंगद सिंह पर दबाव डाला जा रहा था कि वो मेरे खिलाफ बयान दें

अदिति सिंह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोलीं- पंजाब में पति अंगद सिंह पर दबाव डाला जा रहा था कि वो मेरे खिलाफ बयान दें

Highlightsअदिति सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पति अंगद सिंह पर दबाव बनाया रहा था वो उनकी आलोचना करेंअदिति सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'मैं भी एक लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं" रायबरेली से चुनाव लड़ रही अदिति सिंह ने 20 जनवरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी

लखनऊ: रायबरेली से भाजपा की प्रत्याशी और कभी कांग्रेस पार्टी में प्रियांका गांधी की खास रहीं अदिति सिंह ने अब कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। रायबरेली की सदर सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं अदिति सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके पति अंगद सिंह पर कांग्रेस पार्टी दबाव डाल रही थी कि वो उनके खिलाफ बयान दें। 

अदिति सिंह का कहना है कि जब उनके पति ने उस बात से मना कर दिया तो पंजाब के नवांशहर से उनके पति का टिकट कांग्रेस पार्टी ने काट दिया। अदिति सिंह ने यूपी चुनाव में कांग्रेस के नारे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को ही हथियार बनाते हुए कहा, 'मैं भी एक लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं।" 

मालूम को कि अदिति सिंह के पति को साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नवांशहर से विधानसभा का टिकट दिया, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार के चुनाव में पंजाब कांग्रेस ने नवांशहर से उनका टिकट काट दिया है, जिसके बाद अंगद सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और कांग्रेस के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं।

इससे पहले जब अंगद सिंह का टिकट पंजाब कांग्रेस ने काटा था तब आरोप लगा था कि अंगद सिंह का टिकट केवल इसलिए काट दिया गया था क्योंकि उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर मुहैया कराने से इनकार कर दिया था।

वहीं अंगद सिंह की पत्नी अदिति सिंह, जो बीते कुछ महीने पहले तक कांग्रेस की पोस्टर गर्ल हुआ करती थीं, उन्होंने 20 जनवरी को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और अब अदिति सिंह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस के लिए भारी चुनौती साबित हो रही हैं। 

Web Title: Aditi Singh's big allegation on Congress, said- Husband Angad Singh was being pressurized in Punjab to give a statement against me

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे