अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां ने संपत्ति एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Published: July 30, 2021 01:47 AM2021-07-30T01:47:56+5:302021-07-30T01:47:56+5:30

Actress Shilpa Shetty's mother files fraud complaint against property agent | अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां ने संपत्ति एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां ने संपत्ति एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

मुंबई, 29 जुलाई बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा ने पड़ोस के रायगढ़ जिले में 1.6 करोड़ रुपये के जमीन सौदा मामले में एक संपत्ति एजेंट के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, शहर की एक अदालत के निर्देश पर उपनगरीय मुंबई के जुहू पुलिस थाने में आरोपी सुधाकर घरे के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने कथित तौर पर दस्तावेजों की जालसाजी कर संबंधित जमीन को अपना बताकर सुनंदा शेट्टी के साथ 1.6 करोड़ रुपये का सौदा किया। हालांकि, जब इस कथित धोखाधड़ी का पता चला तो सुनंदा शेट्टी ने आरोपी से पैसे वापस देने को कहा लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actress Shilpa Shetty's mother files fraud complaint against property agent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे