अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया
By भाषा | Published: August 24, 2021 09:19 PM2021-08-24T21:19:36+5:302021-08-24T21:19:36+5:30
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने अश्लील फिल्म मामले में अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा भी शामिल हैं। गहना ने उच्च न्यायालय में पिछले सप्ताह याचिका दायर की थी, जिसपर मंगलवार को न्यायमूर्ति एस एस शिन्दे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की पीठ ने सुनवाई की। इस दौरान गहना के वकील ने जमानत के लिए कई दलीलें रखीं। उच्च न्यायालय याचिका पर 26 अगस्त को भी सुनवाई जारी रखेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।