अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता विवेक

By भाषा | Published: April 16, 2021 04:40 PM2021-04-16T16:40:39+5:302021-04-16T16:40:39+5:30

Actor Vivek admitted to hospital | अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता विवेक

अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता विवेक

चेन्नई, 16 अप्रैल लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म उद्योग और अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभिनेता को शहर के एक अस्पताल में सघन देखभाल इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि हास्य अभिनेता (59) ने बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीके की खुराक ली थी। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके प्रचार का काम देखने वाले निकिल मुरुगन ने संवाददाताओं को बताया कि अभिनेता का एंजियोग्राम (एक्स-रे के जरिये रक्त वाहिकाओं की तस्वीर लेने की प्रक्रिया) किया गया है और वह “ठीक” हैं।

उन्होंने बताया, “अभिनेता होश में हैं और बात कर रहे हैं।”

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है।

वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Actor Vivek admitted to hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे