भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अभिनेता कमल हासन, अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ मिलाएंगे कदम से कदम

By रुस्तम राणा | Published: December 18, 2022 04:58 PM2022-12-18T16:58:31+5:302022-12-18T17:12:23+5:30

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाएंगे। साउथ अभिनेता की पार्टी मक्कल नीदी मैयम के अनुसार, सुपरस्टार को राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

Actor Kamal Haasan will join Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi will walk in Delhi next week | भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अभिनेता कमल हासन, अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ मिलाएंगे कदम से कदम

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अभिनेता कमल हासन, अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ मिलाएंगे कदम से कदम

Highlightsकमल हासन को राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया हैसाउथ अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीदी मैयम ने दी जानकारीभारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली: अभिनेता कमल हासन 24 दिसंबर को पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन अगले सप्ताह दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाएंगे। साउथ अभिनेता की पार्टी मक्कल नीदी मैयम के अनुसार, सुपरस्टार को राहुल गांधी ने यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी, और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद, यह भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश, हरियाणा में जाएगी और अगले महीने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले पंजाब में प्रवेश करेगी। 

राहुल गांधी के नेतृत्व कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए, जो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कन्याकुमारी से शुरू होकर आठ राज्यों में घूमी है। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे एक "उपलब्धि" करार दिया है, गायकों सुनिधि चौहान और अन्य लोगों के साथ एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

बुधवार को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन राजस्थान के सवाई माधोपुर में श्री गांधी से मिले, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिसमें राजन और राहुल गांधी को मार्च के दौरान चर्चा करते हुए दिखाया गया था। इससे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदयात्रा में हिस्सा लिया था। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने भी मध्य प्रदेश की यात्रा में शामिल हुए थे। 

Web Title: Actor Kamal Haasan will join Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi will walk in Delhi next week

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे