राजस्थान: आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का निधन, राम मंदिर निर्माण में दिया था महत्वपूर्ण योगदान, राज्‍यपाल ने शोक जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2022 02:32 PM2022-09-19T14:32:37+5:302022-09-19T14:39:56+5:30

राजभवन के अनुसार, राज्यपाल मिश्र ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Acharya Swami Dharmendra Maharaj dies made important contribution in the construction of Ram temple | राजस्थान: आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का निधन, राम मंदिर निर्माण में दिया था महत्वपूर्ण योगदान, राज्‍यपाल ने शोक जताया

राजस्थान: आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का निधन, राम मंदिर निर्माण में दिया था महत्वपूर्ण योगदान, राज्‍यपाल ने शोक जताया

Highlightsकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ने भी आचार्य के निधन पर शोक जताया है।

जयपुरः राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को श्रीपंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के निधन पर शोक जताया है। वह 80 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार आचार्य बीते कई दिनों से जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 'वेंटिलेटर' पर रखा गया था जहां उनका निधन हो गया।

राजभवन के अनुसार, “राज्यपाल मिश्र ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की।” केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया।

उन्‍होंने ट्वीट किया, “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज बैकुंठ धाम वासी हो गए। राम मंदिर निर्माण आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूज्य संत का इहलोक छोड़ जाना सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।” आचार्य का मठ जयपुर के पास विराटनगर में है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भी पिछले सप्ताह हालचाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। आचार्य स्वामी धर्मेंद्र के दो बेटे हैं, सोमेंद्र शर्मा और प्रणवेंद्र शर्मा। सोमेंद्र की पत्नी और आचार्य की बहू अर्चना शर्मा इस समय गहलोत सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष हैं। आचार्य ने श्रीराम मंदिर आंदोलन में  महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Acharya Swami Dharmendra Maharaj dies made important contribution in the construction of Ram temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे