उत्तर प्रदेश में नाबलिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

By भाषा | Published: February 24, 2021 09:41 AM2021-02-24T09:41:11+5:302021-02-24T09:41:11+5:30

Accused of raping a minor in Uttar Pradesh escaped from police custody | उत्तर प्रदेश में नाबलिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

उत्तर प्रदेश में नाबलिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

कौशांबी (उप्र), 24 फरवरी कौशांबी के एक गांव में नाबलिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गयी है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीन लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of raping a minor in Uttar Pradesh escaped from police custody

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे