योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बताया- 'एक्सीडेंटल हिंदू' अब बता रहे अपना गोत्र
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 16, 2018 05:37 AM2018-12-16T05:37:29+5:302018-12-16T11:51:15+5:30
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर से हमला किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर से हमला किया है। राहुल पर सवालों से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वाले लोगों ने अपने गोत्र प्रकट करना शुरू कर दिया है।
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के मेले का हमने दुनियाभर में समर्थन किया है और यह एक ट्रेडमार्क बन गया है। यही कारण है कि कुछ लोगों ने अब अपने गोत्र को बताना शुरू कर दिया है जो खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहते थे। यह एक तरह से से हमारी वैचारिक जीत है।
UP CM Yogi Adityanath in Ayodhya:Desk ki rajniti mein haavi hone ke liye log ab apna gotra, apna janeu bhi dikhane lag gaye hain. Wo jo kehte the ki ham accidental Hindu hain, aaj unko ehsas ho raha hai ki wo sacche mayene mein Hindu hain. Ye Bharat ki sanatan aastha ki vijay hai pic.twitter.com/YD9BruGRFy
— ANI UP (@ANINewsUP) December 15, 2018
इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि कुंभ उन लोगों की सबसे बड़ी सभा है जहां जाति, लिंग या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। साथ ही कुंभ लोगों को एकजुट करने और हमारी संस्कृति का प्रदर्शन करने का माध्यम है। उन्होंने कहा है कि सबरीमाला के फैसले पर भी बात की और कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात करते हैं वे मंदिरों में कभी नहीं गए हैं।
योगी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र की वजह से हम आजादी से पहले गुलामों की तरह रहते थे और अब हर किसी को ऐसी ताकतों के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है।