लाइव न्यूज़ :

जूनियर इंजीनियर के घर पर एसीबी का छापा, नोटों के बंडल देख दंग रह गए अधिकारी, 9 घंटे तक चली गिनती

By भाषा | Updated: November 16, 2019 11:18 IST

अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अभियंता से पूछताछ के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के घर में तलाशी के बाद 2.44 करोड़ रुपये नकद, 100 ग्राम सोना और जमीन के दस्तावेज जब्त किए।

Open in App
ठळक मुद्देएक ठेकेदार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसके आवास पर गुरुवार को छापेमारी की गयी।

झारखंड के सेरीकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता के आवास से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 2.44 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। यह जानकारी एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी। एसीबी के पुलिस उप अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा को एक ठेकेदार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसके आवास पर गुरुवार को छापेमारी की गयी।

अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अभियंता से पूछताछ के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के घर में तलाशी के बाद 2.44 करोड़ रुपये नकद, 100 ग्राम सोना और जमीन के दस्तावेज जब्त किए।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को जमशेदपुर के मानगो में सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर सुरेश वर्मा के घर छापेमारी की। टीम का नेतृत्व डीएसपी अरविंद कुमार सिंह कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम को सर्च के दौरान 2.44 करोड़ रुपये मिले जिसे गिनने में 9 घंटे लग गए। बरामद पैसे में 2 हजार और पांच सौ रुपये के नोट शामिल हैं।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत