लाइव न्यूज़ :

सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और वीर सावरकर की प्रतिमाओं के विवाद पर एबीवीपी नेता दिए गए ये निर्देश

By भाषा | Updated: August 21, 2019 17:17 IST

डूसू ने बिना अनुमति के कला संकाय के बाहर आवक्ष प्रतिमाएं स्थापित की थीं जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएबीवीपी के राज्य मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि आवक्ष प्रतिमाएं डूसू की पहल पर स्थापित की गई थीं। एबीवीपी का मानना है कि ऐसा उचित मंजूरी के साथ किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अपने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्राधिकारियों से अनुमति मिलने तक कला संकाय के बाहर स्थापित सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और वीर सावरकर की आवक्ष प्रतिमाओं को डूसू कार्यालय में रखें।

डूसू ने बिना अनुमति के कला संकाय के बाहर आवक्ष प्रतिमाएं स्थापित की थीं जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। एबीवीपी के राज्य मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि आवक्ष प्रतिमाएं डूसू की पहल पर स्थापित की गई थीं। एबीवीपी का मानना है कि ऐसा उचित मंजूरी के साथ किया जाना चाहिए।

डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा, ‘‘इस मामले को लेकर हमारी विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत चल रही है।’’ विश्वविद्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एबीवीपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि उनके संगठन का स्पष्ट मानना है कि डीयू प्रशासन और अन्य संबंधित प्राधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद ही विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिमाएं लगाई जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्र संघ प्रशासन से प्रतिमाएं लगाने की मांग लंबे समय से कर रहा था और प्रशासन को उसकी मांग पर विचार करना चाहिए था। इसी कारण छात्र संघ ने विरोध में ऐसा कदम उठाया।’’ पदाधिकारी ने कहा कि एबीवीपी ने छात्र संघ के पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि अनुमति मिलने तक प्रतिमाएं डूसू कार्यालय में रखी जाएं। प्रतिमाएं लगाने के कदम की कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई और वाम समर्थित आइसा ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सावरकर की प्रतिमा सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की प्रतिमाओं वाले स्थल पर नहीं रखी जा सकती।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएबीवीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं