लाइव न्यूज़ :

सभी भारतीयों के लिए समानता के दरवाजे खोलता है जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करनाः यूएस सांसद

By भाषा | Updated: November 21, 2019 13:40 IST

गौरतलब है कि भारत ने पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था और जम्मू-कश्मीर को प्रदत्त विशेष दर्जा भी वापस ले लिया था। इसके साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देओलसोन ने बुधवार को कहा, ‘‘इस वर्ष की शुरुआत में भारत की संसद ने पुष्टि की कि अनुच्छेद 370 का अस्थायी दर्जा खत्म होना चाहिए। इससे जम्मू-कश्मीर की जनता को सभी भारतीय की तरह समान अधिकार मिले।

अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करना ‘‘सभी भारतीयों के लिए समानता’’ के दरवाजे खोलता है और यह घाटी में शांति की दिशा में बढ़ाया गया कदम हो सकता है।

गौरतलब है कि भारत ने पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था और जम्मू-कश्मीर को प्रदत्त विशेष दर्जा भी वापस ले लिया था। इसके साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इस कदम का स्वागत करते हुए सांसद पेट ओलसोन ने बुधवार को कहा, ‘‘इस वर्ष की शुरुआत में भारत की संसद ने पुष्टि की कि अनुच्छेद 370 का अस्थायी दर्जा खत्म होना चाहिए। यह खत्म हो गया।

इससे जम्मू-कश्मीर की जनता को सभी भारतीय की तरह समान अधिकार मिले। यह राज्यसभा में 61 के मुकाबले 125 मतों से और लोकसभा में 70 के मुकाबले 370 मतों से पारित हुआ। इस कदम ने सभी भारतीयों के लिए समानता के द्वार खोले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि यह कदम कश्मीर में शांति की दिशा में उठाया गया कदम बने।’’ ओलसोन ने कहा कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था और ‘‘लगातार 70 वर्ष तक इसके कारण जम्मू-कश्मीर के नागरिक अन्य भारतीयों के मुकाबले भिन्न कानूनों, नागरिकता के अलग नियमों और संपत्ति के मालिकाना हक के संबंध में भिन्न नियमों के तहत रह रहे थे।’’ 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकारअमेरिकानरेंद्र मोदीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया