'अमित शाह जी क्या यही है आपका बेटी बचाओ अभियान', गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ पर भड़के संजय सिंह, पुलिस पर मूकदर्शक बनने का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Published: February 10, 2020 09:23 AM2020-02-10T09:23:15+5:302020-02-10T09:23:15+5:30

दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना: गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी की शाम कॉलेज के कार्यक्रम में अचानक भीड़ घुस गई और मौजूद छात्राओं को गलत तरह से छुआ बल्कि उन छात्राओं के सामने ही मास्टरबैट किया।

AAP Sanjay Singh blamed Amit Shah Delhi police for Delhi' Gargi College students harassed | 'अमित शाह जी क्या यही है आपका बेटी बचाओ अभियान', गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ पर भड़के संजय सिंह, पुलिस पर मूकदर्शक बनने का आरोप

'अमित शाह जी क्या यही है आपका बेटी बचाओ अभियान', गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ पर भड़के संजय सिंह, पुलिस पर मूकदर्शक बनने का आरोप

Highlights6 फरवरी 2020 की शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई बाहरी लोगों ने मौके का फायदा उठाकर छात्राओं को छेड़ना शुरू कर दिया।  इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है और वह वायरल हो रहा है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में आयोजित वार्षिक कॉलेज फेस्ट कार्यक्रम के दौरान एक खौफनाक हादसा हुआ है। इस दौरान कई बाहरी लोग दीवार व गेट फांदकर अंदर आ गए। इनमें से कुछ ने ना सिर्फ कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद छात्राओं को भीड़ का फायदा उठाकर गलत तरह से छुआ बल्कि उन छात्राओं के सामने ही मास्टरबैट किया। इस मामले को लेकर आप के नेता संजय कुमार सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। संजय कुमार सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, ''ये देश की राजधानी दिल्ली का गार्गी कॉलेज, यहां पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी अभद्रता अश्लीलता की घटनाएं सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। दिल्ली पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही। अमित शाह जी क्या यही है आपका बेटी बचाओ अभियान। 

जानें क्या है पूरा मामला? 

6 फरवरी 2020 की शाम दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई बाहरी लोगों ने मौके का फायदा उठाकर छात्राओं को छेड़ना शुरू कर दिया। 

छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमे देखकर हस्तमैथुन किया। यही नहीं पुरुषों का समूह लड़कियों को छेड़ता और परेशान करता रहा। छात्रा की मानें तो नशे में धुत लोगों के समूह ने बिना किसी से डरे घंटों तक छेड़छाड़ और उत्पीड़न किया। 

छात्रों ने यह भी कहा है कि बाहरी लोग, जो कॉलेज में थे, छात्रों ने कॉलेज में तोडफ़ोड़ की और छात्रों को पीटा, उन्हें वॉशरूम में बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

यह घटना 3-दिवसीय कॉलेज उत्सव के दौरान हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में घुसने वाले बाहरी लोग पास में CAA के समर्थन में हो रहे  रैली में भाग लेने आए थे। उन्हीं लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया और छात्रों को परेशान किया।

 

 

Web Title: AAP Sanjay Singh blamed Amit Shah Delhi police for Delhi' Gargi College students harassed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे