आम आदमी पार्टी ने 15 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, लेकिन नहीं दी अलका लांबा को जगह

By पल्लवी कुमारी | Published: March 27, 2019 09:05 PM2019-03-27T21:05:29+5:302019-03-27T22:22:01+5:30

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

AAP names 15 star campaigners for Delhi but Alka Lamba not in list | आम आदमी पार्टी ने 15 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, लेकिन नहीं दी अलका लांबा को जगह

अलका लांबा (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा।  कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन को लेकर भी लगभग अब अटकलें खत्म हो गई हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिये पार्टी के 15 स्टार प्रचारकों की सूची 27 मार्च को जारी की है। आप के संयोजक और दिल्ली कैबिनेट के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि चुनाव में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन औेर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित लगभग 40 स्टार प्रचारक दिल्ली और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग की मंजूरी के लिये भेजी जायेगी। 

जल्द ही प्रचारकों की अगली सूची भी जारी होगी। उन्होंने बताया कि इस सूची में आप के राज्यसभा सदस्य एन डी गुप्ता, सुशील गुप्ता, लोकसभा सदस्य भगवंत मान और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री शामिल हैं। 




अलका लांबा पिछले काफी दिनों से पार्टी ने नाराज चल रही हैं। राजीव गांधी भारत रत्न मामले के बाद से ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से उनकी कुछ बन नहीं रही थी। अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी काफी तेज हो गई थी। अलका लाबां ने भी लोकमत के साथ खास बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस की ओर से ऑफर मिलेगा तो वो जरूर जाएंगी। लेकिन बीच में कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं कि अलका लांबा की पार्टी से नाराजगी खत्न हो गई है। ऐसे में फिर से स्टार प्रचारक की लिस्ट में उनका नाम ना होना एक सवालिया निशान है। अलका लांबा चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक हैं।

दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन को लेकर भी लगभग अब अटकलें खत्म हो गई हैं।

 

English summary :
Aam Aadmi Party (AAP) has released a list of 15 star campaigners for the Lok Sabha elections 2019 on March 27. Delhi Cabinet Minister Gopal Rai said that about 40 star campaigners including Arvind Kejriwal, senior leader and minister in Delhi government Manish Sisodia, Satyendra Jain and Rajya Sabha member Sanjay Singh will campaign in Delhi and other states. .


Web Title: AAP names 15 star campaigners for Delhi but Alka Lamba not in list