लाइव न्यूज़ :

Aaj Ki Taza Khabar: राज्यसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह- किसी जाति, धर्म या पार्टी का दंगाई बख्शा नहीं जाएगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 12, 2020 19:39 IST

Open in App

नई दिल्ली:  दुनियाभर में 90 देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 4,300 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित की है। भारत में कोरोना के 60 केसों की पुष्टी हो चुकी है। इसके लेकर राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया गया है। ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद से मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। सिधिंया आज (12मार्च) भोपाल जा रहे हैं। सिंधिया इस दौरान राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। राज्य सभा में आज दिल्ली हिंसा पर चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह इसपर जवाब दे सकते हैं। अमित शाह ने 11 मार्च को लोक सभा में दिल्ली हिंसा पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया था।

देश दुनिया की तमाम खबरों ( कोरोना वायरस और मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा अपडेट्स) की ताजा अपडेट के लिए इस Live Blog के साथ बने रहें।   

12 Mar, 20 03:29 PM

दिल्ली हिंसा के वक्त अमित शाह कहां थे?  कपिल सिब्बल के सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां थे तो गृह मंत्री को कहां होना चाहिए... ये पूछने वाली बता है क्या। 

12 Mar, 20 03:28 PM

कपिल सिब्बल के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- दिल्ली पुलिस ने हमारे हिसाब से अच्छा काम किया है। 

12 Mar, 20 03:27 PM

कपिल सिब्बल ने कहा कि ये हिंसा वायरस की वजह से हुई। सांप्रदायिक वायरस की वजह से, जो नेताओं के बयानों से फैला।

12 Mar, 20 03:26 PM

राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पूछा- हिंसा के वक्त गृह मंत्री अमित शाह कहां थे?

12 Mar, 20 03:07 PM

पुलिस ने दिल्ली हिंसा में दंगाईयों की मदद की: कपिल सिब्बल

राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल: कई जगह पर पुलिस CCTV कैमरे तोड़ती हुई नज़र आई। इससे साफ होता है कि जो हिंसा में शामिल थे उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही थी। जिन लोगों का दंगों से कुछ लेना देना नहीं था ऐसे लोगों की मौतें भी हुईं।

12 Mar, 20 03:07 PM

हरियाणा में कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को घातक कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट में कहा, “ कोविड-19 हरियाणा में महामारी घोषित किया गया है।” राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार तक 44 संदिग्ध मामलों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, जिनमें में 38 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और छह रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

12 Mar, 20 12:08 PM

हरियाणा में कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को घातक कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट में कहा, “ कोविड-19 हरियाणा में महामारी घोषित किया गया है।” राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार तक 44 संदिग्ध मामलों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, जिनमें में 38 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और छह रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

12 Mar, 20 12:00 PM

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टरों को भोपाल में हटाया गया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के नगर निगम ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टरों को हटाया।

12 Mar, 20 11:13 AM

जम्मू और कश्मीर: एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए गुलमार्ग में स्कीइंग कोर्स शुरू किए गए हैं। देशी और विदेशी पर्यटक स्कीइंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 

12 Mar, 20 11:07 AM

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की

दिल्ली में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। कुछ देर में भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथनरेंद्र मोदीराज्य सभादिल्ली हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos