Aaj Ki Taja Khabar: बिहार में कोरोना टेस्ट के टूटे रिकॉर्ड, एक दिन में 1 लाख 76 हजार लोगों के हुए टेस्ट

By विनीत कुमार | Published: September 20, 2020 08:17 AM2020-09-20T08:17:43+5:302020-09-20T21:12:40+5:30

aaj ki taja khabar 20 september parliament session live latest news in hindi samachar | Aaj Ki Taja Khabar: बिहार में कोरोना टेस्ट के टूटे रिकॉर्ड, एक दिन में 1 लाख 76 हजार लोगों के हुए टेस्ट

20 सितंबर: संसद लाइव अपडेट, कोरोना से जुड़ी हर अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 20 सितंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 54 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक करीब 86 हजार से अधिक लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 43 लाख के ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 54,00,620 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 10,10,824 है। दूसरी ओर 43,03,044 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 86,752 हो गई है। फिलहाल ये आंकड़े रविवार (20 सितंबर) सुबह तक के हैं।

आज की अन्य खबरों की बात करें तो आज राज्य सभा में कृषि से जुड़े विधेयक रखे जाएंगे। ये दो विधेयक पहले ही हंगामे के बीच लोकसभा में पास हो चुके हैं।

दूसरी ओर कोरोना संकट के बीच क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो चुका है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। आईपीएल का इस बार का टूर्नामेंट 53 दिनों तक चलने वाला है और इसमें कुल 60 मैच खेले जाएंगे। हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में दर्शन नहीं होंगे।

इसके अलावा हरियाणा में आज कृषि विधेयकों के विरोध में किसान संगठनों ने रोड जाम करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की हरियाणा इकाई राज्य भर में आज विरोध-प्रदर्शन करेगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण रविवार से समूचे पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। 

तटीय क्षेत्रों और इससे लगे जिलों पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता और हुगली में भारी बारिश की संभावना है। दिन भर की तमाम हलचल के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

LIVE

Get Latest Updates

02:13 PM

24 घंटे में 94 हजार से अधिक लोग कोरोना से हुए ठीक

भारत में लगातार दूसरे दिन 94 हजार से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में  94,612 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ 43 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत में अब रिकवरी रेट 79.68 प्रतिशत हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।



 

02:04 PM

राज्य सभा में कृषि विधेयक पास

राज्य सभा में भारी हंगामे और विपक्ष के नारेबेजी के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 और कृषक (सक्तिशकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 पास हो गए हैं।



 

01:59 PM

राज्य सभा में कृषि बिलों पर हंगामा

राज्य सभा में विपक्षी नेताओं ने वेल पर आकर नारेबाजी की और उप-सभापति के पास कागज के पुर्जे उछाले। इस दौरान उपसभापति के सामने वाला माइक भी टूट गया।
 

01:40 PM

राज्य सभा: कृषि विधेयकों पर हंगामा

कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन वेल में घुसे और डिप्टी स्पीकर हरिवंश को रूल बुक दिखाया। इस दौरान राज्य सभा में खूब हंगामा और सदन को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा।



 

01:37 PM

अस्पताल में लगी आग

बांगड़ अस्‍पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों को सुरक्षित अन्‍य अस्‍पतालों में शिफ्ट किया गया। जहां स्‍टाफ उनके इलाज के लिए भी भेज दिया गया है। अस्‍पताल से 35 मरीजों को अन्‍य अस्‍पतालों में भेजा गया है: जिला कलक्टर भीलवाड़ा, राजस्थान

01:03 PM

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,137 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,71,306 हो गए हैं। वहीं, संक्रमण से आठ और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,033 हो गई है। सरकारी बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई। संक्रमण के सबसे ज्यादा 322 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र से, इसके बाद रंगारेड्डी से 182 और मेडचल मल्काजगिरि से 146 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 1,39,700 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं तथा 30,573 लोगों का राज्यभर के विभिन्न अस्पतालों में अभी उपचार चल रहा है। तेलंगाना में 19 सितंबर को 53,811 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 24,88,220 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

11:38 AM

राज्य सभा में हंगामा

राज्य सभा में कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा देखेने को मिला है। YSRCP सांसद के बयान से कांग्रेस पार्टी भड़क गई है। YSRCP सांसद वीवी रेड्डी ने दरअसल कहा, 'कांग्रेस के पास इस बिल का विरोध करने का कोई आधार नहीं है। कांग्रेस दलालों की पार्टी है।' इस पर हंगामा शुरू हो गया। आनंद शर्मा ने सांसद से माफी मांगने को कहा।



 

11:13 AM

अंडमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,644 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान 11 नए मरीजों की जानकारी मिली, दो मरीजों ने हाल में यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि 22 और लोग कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब 156 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,436 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।

11:12 AM

दिल्ली मौसम अपडेट: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को उमस भरी गर्मी रही और यहां अगले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। पिछले 12 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। सफदरजंग वेधशाला ने अंतिम बार आठ सितंबर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी। यह वेधशाला शहर का आधिकारिक आंकड़ा देता है। बारिश नहीं होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान बढ़ गया है। शनिवार को शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर में अब तक 78 फीसदी कम बारिश हुई है। यहां इस महीने में अब तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि इस महीने की सामान्य बारिश 96.2 मिमी है।

11:11 AM

करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले के सोनौली इलाके में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने रविवार को बताया सोनौली इलाके में सामान्य निरीक्षण के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराजगंज जिले के कैलाश नगर निवासी दिनेश लोधी, दीपक लोधी और संगीता लोधी को पकड़कर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 478 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ 78 लाख रुपये बताई जाती है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

10:25 AM

कृषि विधेयकों पर कांग्रेस का विरोध

राज्य सभा में कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- 'कांग्रेस गलत समय पर और गलता तरीके से बनाए इस बिल का विरोध करती है। हम किसानों के इस डेथ वारंट पर साइन नहीं करेंगे।'
 

10:23 AM

राज्य सभा में कृषि विधेयकों को किया गया पेश

राज्य सभा में कृषि विधेयक नरेंद्र सिंह तोमर ने पेश कर दिया है। उन्होंने इस बिल को पेश करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा- 'मैं किसानों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस बिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई रिश्ता नहीं है।' 



 

10:18 AM

भारत में कोरोना के 54 लाख के पार

देश में कोरोना के मरीज 54 लाख से पार हो गए हैं। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 92,605 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1133 मरीजों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें

09:08 AM

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एचडी देवेगौड़ा ने राज्य सभा सांसद के तौर पर शपथ ली।



 

09:07 AM

मिजोरम कोरोना अपडेट


मिजोरम में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले मिले हैं। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1578 हो गई है। कुल एक्टिव केस राज्य में 588 हो गए हैं। वहीं, 990 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से किसी मौत की खबर नहीं है।



 

08:21 AM

कोरोना के एक दिन में 12 लाख टेस्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 12 लाख टेस्ट किए गए हैं। ये एक दिन में भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट का रिकॉर्ड है। अब तक कुल 6.37 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।



 

08:19 AM

वाराणसी में खुला संकट मोचन मंदिर

वाराणसी में आज से श्रद्धालुओं के लिए संकट मोचन मंदिर को खोल दिया गया है। 183 दिन बाद ये प्रसिद्ध मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। फिलहाल केवल 10 श्रद्धालु एक बार में मंदिर के अंदर जा सकेंगे। उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।



 

Web Title: aaj ki taja khabar 20 september parliament session live latest news in hindi samachar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे