राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए नामांकन दाखिल कर रहे लोगों को अब आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Published: April 8, 2022 11:27 AM2022-04-08T11:27:34+5:302022-04-08T11:32:48+5:30

राष्ट्रीय पुरुस्कारों के लिए नामांकन दाखिल कर रहे लोगों को अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि "राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल" पर ऑनलाइन नामांकन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।

Aadhar Card now not mandatory to file nominations for national awards | राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए नामांकन दाखिल कर रहे लोगों को अब आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें मामला

राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए नामांकन दाखिल कर रहे लोगों को अब आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें मामला

Highlightsइससे पहले राष्ट्रीय पुरुस्कारों के नामांकन के लिए आधार को अनिवार्य किया गया था। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर कॉलम 'क्या आपके पास आधार है' को निष्क्रिय कर दिया गया है। 

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि "राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल" पर ऑनलाइन नामांकन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गृह मंत्रालय को अधिसूचना में दिए गए उद्देश्यों के लिए "राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल" के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण करने की अनुमति है। 

अधिसूचना में कहा गया, "विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के विभिन्न पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन। और विभिन्न क्षेत्रों/गतिविधियों में व्यक्तिगत या संगठनों या गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) से ऑनलाइन नामांकन।" इसमें आगे लिखा गया है, "अवर सचिव (सार्वजनिक), गृह मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित आधार प्रमाणीकरण के उपयोग के संबंध में दिशानिर्देशों का पालन करेगा।"

इससे पहले राष्ट्रीय पुरुस्कारों के नामांकन के लिए आधार को अनिवार्य किया गया था। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर कॉलम 'क्या आपके पास आधार है' को निष्क्रिय कर दिया गया है। 

Web Title: Aadhar Card now not mandatory to file nominations for national awards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे