इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार को 'शेवेलियर डी लॉर्ड नेशनल डी ला लिगियन डी ऑनर' नागरिक सम्मान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 3, 2019 12:49 PM2019-05-03T12:49:12+5:302019-05-03T12:49:12+5:30
सम्मान कार्यक्रम में फ्रांस की स्पेस एजेंसी सीएनईएस के अध्यक्ष जीन येव्स ले गाल भी मौजूद थे। बयान के मुताबिक फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग के विकास में ए एस किरण कुमार के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है।
इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार को भारत-फ्रांस के अंतरिक्ष सहयोग में योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी लॉर्ड नेशनल डी ला लिगियन डी ऑनर' से नवाजा गया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत एलेग्जेंडर जीगलर ने कुमार को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
A Ziegler,France's envoy to India: Delighted to bestow Legion of Honour on Dr K Kumar,ex-chairman ISRO,who expanded India’s cooperation with France.Under his leadership,France&India joined hands for launch vehicle technologies,earth observation,communication&navigation satellites pic.twitter.com/7kwpvtzLM7
— ANI (@ANI) May 3, 2019
बयान में बताया गया है कि सम्मान कार्यक्रम में फ्रांस की स्पेस एजेंसी सीएनईएस के अध्यक्ष जीन येव्स ले गाल भी मौजूद थे। बयान के मुताबिक फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-फ्रांस अंतरिक्ष सहयोग के विकास में ए एस किरण कुमार के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है।