लाइव न्यूज़ :

पुंछ-राजौरी के वन क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:56 IST

Open in App

जम्मू, 26 अक्टूबर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के भट्टी दरियां जंगल में एक तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है जिससे कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन आतंकवादियों के समूह के खिलाफ मेंढर के भट्टी दरियां के साथ ही पुंछ में सुरनकोट जंगल और राजौरी के थानामंडी में अभियान मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा, जिन्होंने 11 और 14 अक्टूबर को सेना के तलाशी दलों पर हमला किया था, जिसमें नौ सैनिक शहीद हो गए थे।

जारी अभियान के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर कोट भलवाल केंद्रीय जेल जम्मू से मेंढर स्थानांतरित किया गया एक पाकिस्तानी आतंकवादी रविवार को तब मारा गया जब आतंकवादियों के एक ठिकाने की पहचान के लिए उसके साथ गए सुरक्षा बल के जवानों पर आतंकवादियों ने रविवार को गोलीबारी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सेना और पुलिस कर्मियों वाले तलाशी दलों ने भट्टी दरियां जंगल में हाल के मुठभेड़ स्थल पर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जिससे एक एके राइफल, 29 गोलियों वाली एक मैगजीन, दो ग्रेनेड और दो डेटोनेटर बरामद हुए।

अधिकारी ने बताया कि ठिकाने से कुछ कंबल, टिफिन, दो जोड़ी जूते, दो सीरिंज और चार बिस्किट के पैकेट भी मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि दिन के दौरान कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई और घेराबंदी वाले क्षेत्र के भीतर विभिन्न स्थानों पर धुआं उठते देखा गया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने लगभग सभी प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी का काम पूरा कर लिया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उनका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा छिपने के लिए किया जाता था, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है।

उन्होंने कहा कि दो महिलाओं सहित 12 से अधिक लोगों को तब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जब यह पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि उनमें से ज्यादातर को रिहा किया जा रहा है क्योंकि यह पाया गया कि सहायता स्वैच्छिक नहीं थी बल्कि बंदूक के बल पर दी गई थी।

इस बीच, जारी अभियान के मद्देनजर जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर मेंढर और थानामंडी के बीच यातायात मंगलवार को 11वें दिन भी एहतियात के तौर पर निलंबित रहा।

जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ में इस साल जून से घुसपैठ के प्रयासों में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा