मप्र में एक दिन में रिकॉर्ड 24.20 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया

By भाषा | Published: August 26, 2021 01:36 PM2021-08-26T13:36:55+5:302021-08-26T13:36:55+5:30

A record 24.20 lakh people were vaccinated against Kovid-19 in a day in MP | मप्र में एक दिन में रिकॉर्ड 24.20 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया

मप्र में एक दिन में रिकॉर्ड 24.20 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया

मध्य प्रदेश में दो दिवसीय विशाल टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को पहले दिन 24.20 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के किसी राज्य में एक दिन में लगाए गए टीकों का यह सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इससे पहले 21 जून को मध्य प्रदेश में एक ही दिन में सर्वाधिक 17.62 लाख लोगों का टीके लगाए गए थे। प्रदेश के अतिरिक्त टीकाकरण निदेशक डॉ संतोष शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीय अभियान के पहले दिन बुधवार को राज्य में 24.20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह आंकड़ों को अद्यतन किया गया क्योंकि दुर्गम इलाकों और वन क्षेत्रों में स्थित दूरस्थ टीकाकरण केंद्रो का विवरण देर रात तक पहुंचा । अधिकारी ने कहा कि इस साल जनवरी में मध्य प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से बुधवार रात तक चार करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A record 24.20 lakh people were vaccinated against Kovid-19 in a day in MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Santosh Shukla