लाइव न्यूज़ :

इंदौर के एक रिसॉर्ट में व्यक्ति ने पत्नी और दो जुड़वां बच्चों समेत खाया जहर, सभी की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2019 22:57 IST

रिसॉर्ट के कर्मचारियों के मुताबिक सक्सेना ने बुधवार रात दो बोतल पानी मंगाकर कमरा अंदर से लॉक कर लिया था। इसके बाद उन्होंने रिसॉर्ट स्टाफ से कोई संपर्क नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी पेशेवर अपने परिवार के साथ बुधवार को ही रिसॉर्ट पहुंचे थे।ला। कमरे के भीतर सक्सेना परिवार के चारों सदस्यों की लाशें मिलीं।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के एक रिसॉर्ट में 45 वर्षीय आईटी पेशेवर ने अपनी पत्नी और दो जुड़वां बच्चों समेत कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। खुड़ैल पुलिस थाने के प्रभारी रूपेश दुबे ने बृहस्पतिवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर क्रिसेंट रिसॉर्ट में अभिषेक सक्सेना (45), उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना (42) और इस दम्पति के 14 -14 वर्षीय जुड़वां बच्चों -अनन्या और अद्विक के शव पाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सक्सेना, इंदौर की एक आईटी कम्पनी में काम करते थे। उनका परिवार शहर की एक टाउनशिप में रहता था। आईटी पेशेवर अपने परिवार के साथ बुधवार को ही रिसॉर्ट पहुंचे थे। दुबे ने बताया, "रिसॉर्ट के कर्मचारियों के मुताबिक सक्सेना ने बुधवार रात दो बोतल पानी मंगाकर कमरा अंदर से लॉक कर लिया था। इसके बाद उन्होंने रिसॉर्ट स्टाफ से कोई संपर्क नहीं किया।"

थाना प्रभारी ने बताया कि सक्सेना के कमरे का दरवाजा जब बृहस्पतिवार को देर तक नहीं खुला, तो रिसॉर्ट स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरे का ताला खोला। कमरे के भीतर सक्सेना परिवार के चारों सदस्यों की लाशें मिलीं। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से सोडियम नाइट्रेट पाउडर के डिब्बे के साथ गिलास मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि सक्सेना परिवार ने इसी पदार्थ को पानी में घोलकर पिया होगा।

थाना प्रभारी ने बताया, "फिलहाल हमें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन पहली नजर में यह सामूहिक आत्महत्या का ही मामला लग रहा है।" उन्होंने बताया कि मामले के कारणों का पता लगाने के लिये विस्तृत जांच की जा रही है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे