लाइव न्यूज़ :

Dadadham Intercity: फिर चलना तो दूर, ट्रेन नंबर ही छीन गया, दादाधाम इंटरसिटी के साथ भद्दा मजाक

By आनंद शर्मा | Updated: May 8, 2026 22:04 IST

दादाधाम इंटरसिटी को पुन: चलाने को लेकर सांसद से लेकर जेडआरयूसीसी, डीआरयूसीसी सदस्य तथा दादाजी धूनीवाले के भक्त कई दफा रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके. लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका.

Open in App

नागपुर : रेलवे की कार्यप्रणाली समझ से परे है. पहले तो अच्छी भली ट्रेन को कोरोना महामारी के नाम पर बंद कर दिया. फिर उसे पांच साल बाद भी शुरू नहीं किया. अब उसके नंबर पर भारतीय रेलवे ने अन्य रूट पर एक नई ट्रेन ही चला दी है. ये भद्दा मजाक हुआ है दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ. इससे दादाजी धूनीवाले के भक्त काफी निराश हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या है.

ट्रेन संख्या 22111/22112 नागपुर-भुसावल दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने शुरू की थी. ये ट्रेन नागपुर से इटारसी, खंडवा होते हुए भुसावल जाती थी. इससे खासतौर पर खंडवा में दादाजी धूनीवाले के दादा श्री दरबार, उज्जैन, ओंकारेश्वर की तीर्थयात्रा पर जाने वाले नागपुर सहित काटाेल, कलमेश्वर, वर्धा, भंडारा, पांढुर्णा, बैतूल, भुसावल, मलकापुर, जलगांव आदि इलाकों के हजारों भक्तों की यात्रा आसान हो गई थी. लेकिन कोरोना काल में अन्य ट्रेनों के साथ ही ये ट्रेन भी बंद कर दी गई. महामारी समाप्त होने पर अन्य ट्रेन तो शुरू हो गई, लेकिन दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस बहाल नहीं हुई.

दादाधाम इंटरसिटी को पुन: चलाने को लेकर सांसद से लेकर जेडआरयूसीसी, डीआरयूसीसी सदस्य तथा दादाजी धूनीवाले के भक्त कई दफा रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके. लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका. स्थानीय अधिकारी उच्च स्तर से आवश्यक निर्देश मिलने पर ये ट्रेन चलाने का केवल दावा करते रहे हैं.

 आखिर हुआ क्या है?

भारतीय रेलवे ने हाल ही में चुपके से दादाधाम इंटरसिटी ट्रेन का नंबर ही छीन लिया. हुआ यूं कि दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस का नंबर 22111/22112 मुंबई एलटीटी-अयोध्या कैंट-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस को दे दिया गया है. 28 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नई ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई है. ये भारत की 33वीं नॉन-एसी सुपरफास्ट अमृत भारत एक्सप्रेस है, जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है.

इस तरह, दादाधाम इंटरसिटी काे फिर से चलाना तो दूर, उसका ट्रेन नंबर ही छीन गया है. इस भद्दे मजाक से दादाजी धूनीवाले के भक्तों को घोर निराशा हाथ लगने की बात दादाजी धूनीवाले मंदिर कमेटी, कॉटन मार्केट के अध्यक्ष प्रशांत गोतमारे ने कही है.

दपूम रेलवे जेडआरयूसीसी सदस्य ब्रजभूषण शुक्ला ने कहा, ‘दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 वर्षों से चल नहीं रही है. उसे बहाल करना तो दूर अब भारतीय रेलवे ने उसका ट्रेन नंबर ही छीन लिया है. ट्रेन संख्या 22111/22112 के साथ अब मुंबई एलटीटी-अयोध्या कैंट-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है. इससे दादाजी धूनीवाले के भक्तों सहित अन्य यात्रियों को निराशा हाथ लगी है।’

मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने कहा, ‘वर्तमान में दादाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस चल ही नहीं रही है. ऐसे में भविष्य में उसे पुन: चलाने काे लेकर उच्च स्तर पर जाे भी निर्णय लिया जाएगा, तद्नुसार आवश्यक ट्रेन नंबर के साथ उसे चलाया जा सकता है।’ 

टॅग्स :भारतीय रेलRailways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारट्रेनों पर पथराव के 400 से अधिक मामले में जीआरपी में दर्ज, यूपी में ट्रेनों पर पथराव जानलेवा अपराध, होगी उम्रकैद?

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारततमिलनाडु की राजनीति में आया एक नया मोड़, TVK प्रमुख विजय 118 विधायकों का समर्थन साबित करने में रहे नाकाम, अब 9 मई को नहीं ले पाएंगे सीएम पद की शपथ?

भारतबिहार के कटिहार जिले में बच्चों को तालीम देते-देते मदरसा शिक्षक अपनी सहयोगी महिला शिक्षक के साथ फरमाने लगे इश्क, पकड़े गए आपत्तिजनक स्थिति में

भारतTVK प्रमुख विजय शनिवार सुबह 11 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, आखिरकार जुटा लिया बहुमत का आंकड़ा

भारत'BJP ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है', राहुल गांधी का बड़ा आरोप...