छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला दर्ज
By भाषा | Published: April 11, 2021 10:55 PM2021-04-11T22:55:55+5:302021-04-11T22:55:55+5:30
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 11 अप्रैल जिला पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ हुई कथित बलात्कार की घटना में पीड़िता के पिता की शिकायत पर नामजद मामला दर्ज किया है।
एस पी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय फरहत के खिलाफ अपनी छह साल की बेटी के साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करायी है।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।