लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना के 98 साल के रिटायर्ड सिपाही ने कोविड-19 को दी मात, डिस्चार्ज होने पर अस्पताल ने दिया ग्रैंड फेयरवेल

By सुमित राय | Updated: August 16, 2020 14:26 IST

भारतीय नौसेना के 98 साल के रिटायर्ड सिपाही ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है और उन्हें अस्पताल ने डिस्चार्ज होने पर ग्रैंड फेयरवेल दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे98 साल के भारतीय नौसेना के रिटायर्ड सिपाही रामू लक्ष्मण सकपाल ने कोविड-19 के खिलाफ जंग जीत ली है।अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद रामू लक्ष्मण सकपाल को निमोनिया भी हो गया था।रामू लक्ष्मण सकपाल को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर फेयरवेल दिया गया।

उम्र सिर्फ एक संख्या है और इसे 98 साल के भारतीय नौसेना के रिटायर्ड सिपाही रामू लक्ष्मण सकपाल ने साबित किया है, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ जंग जीत ली है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कुछ हफ्ते पहले रामू लक्ष्मण सकपाल को कोविड-19 से पॉजिटिव पाए जाने के बाद गंभीर अवस्था में मुंबई के आईएनएचएस असविनी अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब वह पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सकपाल को निमोनिया भी हो गया था। इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना ने दी है। नौ सेना ने बताया कि उनके ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उन्हें ग्रैंड फेयरवेल दिया गया।

भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर बताया, "नेरुल के रहने वाले एक 98-वर्षीय युद्ध के दिग्गज सिपाही रामू लक्ष्मण सकपाल (सेवानिवृत्त) को एक गंभीर अवस्था में नौसेना अस्पताल शिप असविनी में भर्ती कराया गया था। कुछ सप्ताह पहले COVID-19 के कारण उन्हें निमोनिया भी हो गया था। उनका उचित रूप से ख्याल रखा गया और जल्द ही कोरोना वायरस से उबर गए।"

नौसेना ने आगे कहा, "सिपाही रामू लक्ष्मण सकपाल को ठीक होने के बाद आईएनएचएस असविनी से डिस्चार्ज होने पर फेयरवेल दिया गया। आईएनएचएस असविनी नौसेना, सेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के लोगों की सेवा में लगा हुआ है।"

भारत में कोविड-19 के 6.77 लाख एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 25 लाख 89 हजार 682 लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 18 लाख 62 हजार 258 लोग ठीक हो चुके हैं और 49 हजार 980 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवाई है। भारत में कोविड-19 के 6 लाख 77 हजार 444 एक्टिव कैस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय नौसेनानेवीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया