लद्दाख: भारतीय सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया 76 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज, देखिए वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: November 21, 2021 03:49 PM2021-11-21T15:49:26+5:302021-11-21T16:06:16+5:30

वीडियो में 76 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को हेनले घाटी में लहराता हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो में लहराते ध्वज के साथ राष्ट्रीय गान को भी सुना जा सकता है।

76 ft tall national flag at 15000 ft constructed by indian army hanle valley in ladakh | लद्दाख: भारतीय सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया 76 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज, देखिए वीडियो

लद्दाख: भारतीय सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया 76 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज, देखिए वीडियो

Highlightsभारतीय सेना ने 15000 फीट की ऊंचाई पर 76 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया हैभारतीय सेना ने अपने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया हैवीडियो में 76 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को हेनले घाटी में लहराता हुआ देखा जा सकता है

लद्दाखःभारतीय सेना ने लद्दाख की हेनले घाटी में नया कीर्तिमान रचा है। भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित 15000 फीट पर एक 76 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। समाचार एंजेसी एएनआई ने फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को क्रेडिय देते हुए इसका वीडियो ट्वीट किया है।

वीडियो में 76 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को हेनले घाटी में लहराता हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो में लहराते ध्वज के साथ राष्ट्रीय गान को भी सुना जा सकता है। माना जा रहा है कि सेना ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर 76 फीट लंबा राष्ट्रध्वज फहराकर देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है।  

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही भारतीय सेना ने अपनी ताकत और साहस का प्रदर्शन किया था। 57 इंजीनियर रेजिमेंट के 150 सैनिकों द्वारा खादी से बने दुनिया के सबसे बड़े भारतीय ध्वज को लेह, लद्दाख में जमीन के स्तर से 2000 फीट से अधिक ऊंचाई पर ले जाया गया था। सेना को शीर्ष पर पहुंचने में दो घंटे लगे थे। वह राष्ट्रीय ध्वज 1,400 किलोग्राम से अधिक वजन और 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा था।

 

Web Title: 76 ft tall national flag at 15000 ft constructed by indian army hanle valley in ladakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे