लाइव न्यूज़ :

बीएएमयू में आईसीसीआर के जरिए 76 विदेशी छात्रों ने दाखिला लिया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:26 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 13 जुलाई भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के माध्यम से यहां डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (बीएएमयू) में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों की संख्या इस साल 76 हो गई है जो पिछले साल महज़ तीन थी।

विदेशी छात्र सहायता प्रकोष्ठ के निदेशक विकास कुमार ने कहा कि 123 आवेदनों में से, विश्वविद्यालय ने 17 देशों के 76 छात्रों को प्रवेश दिया है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि विश्वविद्यालय को सीधे प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

कुमार ने कहा, “इस साल विश्वविद्यालय को आईसीसीआर के जरिए 123 आवेदन प्राप्त हुए और 76 छात्रों को दाखिला दिया गया। पिछले साल आईसीसीआर के जरिए सिर्फ तीन छात्रों को प्रवेश मिला था। छात्रों की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रबंधन अध्ययन रही। उसके बाद सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और गणित आदि है। ”

उन्होंने कहा, “हमने आईसीसीआर की सूची में शामिल होने के लिए पिछले साल उनसे संपर्क किया था। जिन छात्रों को दाखिला मिला है वे अफगानिस्तान, बांग्लादेश, जिबूती, इथियोपिया, घाना, इराक, केन्या, तंजानिया, सूडान, फलस्तीन, मोजाम्बिक, मलावी, नेपाल, जिम्बाब्वे और यमन से हैं।”

विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सीधे दाखिले के संबंध में, इसे अब तक विदेशी छात्रों से 163 आवेदन मिले हैं। कुमार ने बताया कि 2018-19 में, विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों की कुल संख्या 52 थी, 2019-20 में 67 और पिछले साल 107 थी और इस साल सिर्फ आईसीसीआर के जरिए ही 76 विदेशी छात्रों को दाखिला दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग