लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 7 सितंबरः दिल्ली में विस्फोट, 17 की मौत, बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना

By भाषा | Updated: September 7, 2019 07:07 IST

आठ बरस पहले वह भी सात सितंबर का दिन था। सुबह करीब सवा दस बजे अदालत के गेट नंबर पांच के बाहर तेज धमाके की आवाज आई। यह आतंकवादी घटना थी, सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोग जान गंवा चुके थे जबकि 76 लोग घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म।

आठ बरस पहले वह भी सात सितंबर का दिन था और दिल्ली उच्च न्यायालय के भीतर और इर्दगिर्द कमोबेश रोज जैसा ही माहौल था, वकीलों और मुवक्किलों की भीड़ और हर तरफ किसी न किसी केस की चर्चा।

तभी करीब सवा दस बजे अदालत के गेट नंबर पांच के बाहर तेज धमाके की आवाज आई। यह आतंकवादी घटना थी, सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोग जान गंवा चुके थे जबकि 76 लोग घायल हो गए थे। धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी। वर्ष 2011 की इस आतंकी घटना के बाद आज की यह तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।

1813: अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया।

1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना।

1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना।

1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।

1940: दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।

1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान दे दी थी।

1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने।

2005 : मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव।

2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।

2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर 5 के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल। 

टॅग्स :हिस्ट्रीदिल्ली हाईकोर्टदिल्लीबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत