69th National Film Awards: देखें इस बार की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट
By रुस्तम राणा | Published: August 24, 2023 08:03 PM2023-08-24T20:03:10+5:302023-08-24T20:11:20+5:30
फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए साउथ अभिनेता अल्लु अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, कीर्ति सैनन को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

69th National Film Awards: देखें इस बार की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक है। 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा गुरुवार, 24 अगस्त को नई दिल्ली में की गई। पुरस्कार समारोह बाद में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए साउथ अभिनेता अल्लु अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, कीर्ति सैनन को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार मिला है।
आइए देखते हैं 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज़)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट और 'मिमी' के लिए कृति सेनन
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - मराठी फिल्म गोदावरी के लिए निखिल महाजन
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - पुरुष - मिमी के लिए पंकज त्रिपाठी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - महिला - द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी
सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपांतरित) - गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत): देवी श्री प्रसाद, पुष्पा
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत): एमएम कीरावनी, आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक - पुरुष - आरआरआर के लिए काला भैरव
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका - महिला - श्रेया घोषाल
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक - गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया
सर्वश्रेष्ठ छायांकन - सरदार उधम के लिए अविक मुखोपाध्याय
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपूर्ण मनोरंजन - आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ संपादन - गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर - आरआरआर के लिए प्रेम रक्षित
सर्वश्रेष्ठ मेकअप: गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी: आरआरआर
विशेष जूरी पुरस्कार: शेरशाह, विष्णुवर्धन
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट): सिनॉय जोसेफ, सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सरदार उधम के लिए वीरा कपूर
सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव: आरआरआर के लिए श्रीनिवास मोहन
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन: दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता, सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: सरदार उधम
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: होम
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: छैलो शो
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: कदैसी विवासयी
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: उप्पेना
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: कल्कोक्खो
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: अनुर
सर्वश्रेष्ठ मेइतिलोन फिल्म - इखोइगी यम
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म - प्रत्यक्षा
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म - एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)