लाइव न्यूज़ :

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:04 IST

Open in App

सिलवासा, 30 अक्टूबर दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को शाम पांच बजे तक लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सीट पर शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

यह उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है। वह 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 333 बूथों पर मतदान जारी है और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.58 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.36 लाख पुरुष मतदाता और 1.22 लाख महिला मतदाता हैं।

भाजपा के महेश गावित और कांग्रेस के महेश ढोडी के खिलाफ शिवसेना से देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर चुनाव लड़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस