मिजोरम में कोविड-19 के 63 नए मामले

By भाषा | Published: April 24, 2021 09:44 AM2021-04-24T09:44:55+5:302021-04-24T09:44:55+5:30

63 new cases of Kovid-19 in Mizoram | मिजोरम में कोविड-19 के 63 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 63 नए मामले

आइजोल, 24 अप्रैल मिजोरम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,283 हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 54 मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए जबकि नौ मरीजों ने विभिन्न स्थानों की यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 644 मरीजों का उपचार चल रहा है वहीं 4,627 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

यहां कोविड-19 के कारण अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 63 new cases of Kovid-19 in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे