JNU, BHU और AMU समेत 60 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को UGC ने दी अतिरिक्त स्वायत्तता, मिलेंगे ये फायदे

By भाषा | Published: March 21, 2018 09:25 AM2018-03-21T09:25:03+5:302018-03-21T10:20:44+5:30

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘उदार नियामक व्यवस्था के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार उच्च मानक बनाकर रखने वाली 62 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को यूजीसी की ओर से आज अतिरिक्त स्वायत्तता दी गई।’’

62 Higher Educational Institutions granted autonomy by UGC : HRD Minister Prakash Javadekar | JNU, BHU और AMU समेत 60 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को UGC ने दी अतिरिक्त स्वायत्तता, मिलेंगे ये फायदे

JNU, BHU और AMU समेत 60 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को UGC ने दी अतिरिक्त स्वायत्तता, मिलेंगे ये फायदे

नई दिल्ली, 20 मार्च: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग( यूजीसी) ने पांच केंद्रीय और 21 राज्य विश्वविद्यालयों सहित 62 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को पूर्ण स्वायत्तता दी है। जिन संस्थाओं को पूर्ण स्वायत्तता दी गई है वे अपनी दाखिला प्रक्रिया, फीस की संरचना और पाठ्यक्रम तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

प्रकाश जावेड़कर ने मीडिया से बताया कि उच्च शिक्षा के जिन 60 संस्थानों को अतिरिक्त स्वायतत्ता दी गयी है उनमें 52 विश्वविद्यालय हैं। इन विश्वविद्यालयों में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और हैदराबाद यूनिवर्सिटी इत्यादि केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।


मानव संसाधन मंत्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘उदार नियामक व्यवस्था के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार उच्च मानक बनाकर रखने वाली 62 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को यूजीसी की ओर से आज स्वायत्तता दी गई।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 21 राज्य विश्वविद्यालयों, 26 निजी विश्वविद्यालयों और 10 अन्य कॉलेजों को स्वायत्त कॉलेज नियमन के तहत स्वायत्तता दी गई है।

Web Title: 62 Higher Educational Institutions granted autonomy by UGC : HRD Minister Prakash Javadekar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे