लाइव न्यूज़ :

असम में 60 और बोडो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:39 IST

Open in App

नवगठित उग्रवादी समूह नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) के कम से कम 60 सदस्यों ने मंगलवार को असम के उदलगुरी जिले में हथियारों और गोला-बारूद के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन्हें फिलहाल उदलगुरी पुलिस थाने के सोनाई खोरंग इलाके के एक शिविर में रखा गया है। असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ उग्रवादियों ने आठ एके-56 राइफल, मैग्जीन के साथ दो एसएलआर, चार देसी बंदूक और तीन बोतल 'गन पाउडर', पांच एचई-36 हथगोले और विस्फोटक, मैग्जीन के साथ एक एफ228 पिस्तौल, कारतूस के साथ दो 7.61 एमएम पिस्तौल, कारतूस के साथ एक 7.65 एमएम पिस्तौल भी जमा की।’’ एक महीने में यह पांचवीं बार है जब एनएफएफबी के सदस्यों ने असम में अपने हथियार डाल दिये हैं। अब तक इसके प्रमुख एम बाठा के साथ-साथ 150 सदस्य आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में हिमंत सरकार के सौ दिन पूरे: उग्रवाद विरोधी अभियान, सीमा विवाद जैसे मुद्दे सुर्खियों में रहे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम