ओडिशा: कंधमाल-बलांगीर जिलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर

By भारती द्विवेदी | Published: May 14, 2018 02:01 AM2018-05-14T02:01:07+5:302018-05-14T02:01:07+5:30

नक्सलियों के पास एक AK-47 के अलावा कई और हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

6 naxals killed in Balangir & Kandhamal districts of Odisha | ओडिशा: कंधमाल-बलांगीर जिलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर

ओडिशा: कंधमाल-बलांगीर जिलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर

नई दिल्ली, 14 मई: ओडिशा के कंधमाल और बलांगीर जिलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम छह नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह के कर्मियों के साथ मिलकर सुदुकुंपा जंगल में ये अभियान शुरू किया था। 


नक्सलियों के पास एक AK-47 के अलावा कई और हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से ही जवाबी कार्रवाई हुई। लेकिऩ आखिर में सफलता पुलिस वालों को मिली और उन्होंने 6 नक्सलियों को मार गिराया। 

Web Title: 6 naxals killed in Balangir & Kandhamal districts of Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे