झारखंड के गढ़वा में नक्सल हमला, छह जवान शहीद कई घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 26, 2018 11:40 PM2018-06-26T23:40:02+5:302018-06-26T23:40:02+5:30

गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला के मुताबिक मंगलवार शाम लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की।

6 Jharkhand Jaguar personnel killed, 4 injured in a landmine blast triggered by Naxals in Jharkhand's Garwa district | झारखंड के गढ़वा में नक्सल हमला, छह जवान शहीद कई घायल

झारखंड के गढ़वा में नक्सल हमला, छह जवान शहीद कई घायल

रांची, 26 जून: झारखंड के गढ़वा जिले के छिंजो इलाके में मंगलवार रात नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए इसके साथ अन्य कई जवानों के घायल होने की खबर है।


गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला के मुताबिक मंगलवार शाम लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की। सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपायी गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गये जबकि कई अन्य घायल हैं।

उन्होंने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की और टुकड़ियां भेजी गयी हैं। मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। उन्होंने बताया कि हताहत जवानों को जंगल से निकालने की व्यवस्था की जा रही है और विस्तृत जानकारी मिलने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Web Title: 6 Jharkhand Jaguar personnel killed, 4 injured in a landmine blast triggered by Naxals in Jharkhand's Garwa district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे