नासिक में कोविड-19 के 59 नए मामले, दो मरीजों की मौत
By भाषा | Published: August 22, 2021 07:48 PM2021-08-22T19:48:26+5:302021-08-22T19:48:26+5:30
महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,04,663 हो गई। वहीं दिन में दो लोगों की मौत हो गई और 63 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में मृतकों की संख्या 8,561 और संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,95,100 है। रविवार को 4,841 नमूनों की कोविड जांच हुई,जिसके बाद कुल जांच संख्या बढ़कर 24,09,469 हो गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।