नवी मुंबई में 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया, तत्काल खाली करने के निर्देश

By भाषा | Published: May 25, 2023 01:04 PM2023-05-25T13:04:51+5:302023-05-25T13:28:45+5:30

विज्ञप्ति के अनुसार, खतरनाक इमारतों के मालिकों और इनमें रहने वालों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी दुर्घटना तथा जनहानि को टाला जा सके।

524 buildings declared dangerous in Navi Mumbai, instructions to vacate | नवी मुंबई में 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया, तत्काल खाली करने के निर्देश

प्रतिकात्मक तस्वीर।

Highlightsनवी मुंबई नगर निगम ने 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। इन भवनों में से 61 सी-1 श्रेणी में आते हैं।

ठाणेः नवी मुंबई नगर निगम ने शहरी क्षेत्र के विस्तृत सर्वेक्षण के बाद अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन भवनों में से 61 सी-1 श्रेणी (सबसे खतरनाक, रहने के लिए अनुपयुक्त तथा तत्काल गिराए जाने की आवश्यकता) में आते हैं।

वहीं 114 सी-2ए श्रेणी (खाली करने तथा संरचनात्मक मरम्मत की आवश्यकता), 300 सी-2बी (बिना खाली कराए मरम्मत की जरूरत) और 49 सी-3 श्रेणी (मामूली मरम्मत की जरूरत) में आते हैं। नगर निकाय के अनुसार, सी-1 श्रेणी में आने वाले भवनों की बिजली और पानी की आपूर्ति तुरंत काट दी जाएगी। इन इमारतों को तत्काल गिराया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, खतरनाक इमारतों के मालिकों और इनमें रहने वालों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी दुर्घटना तथा जनहानि को टाला जा सके। सी-1 के अलावा अन्य श्रेणियों के भवनों को मरम्मत की जरूरत है जिसके बाद नगर निकाय उन्हें रहने के लिए उपयुक्त होने का प्रमाणपत्र देगा और फिर लोग उसमें दोबारा रहने आ पाएंगे। 

Web Title: 524 buildings declared dangerous in Navi Mumbai, instructions to vacate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे