लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में 500 करोड़ के हवाला कारोबार का खुलासा, प्रकरण दर्ज, जांच शुरू

By संजय परोहा | Updated: November 14, 2018 23:22 IST

 मध्यप्रदेश में 500 करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है

Open in App

 मध्यप्रदेश में 500 करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है. मामले में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने जबलपुर के एक कारोबारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि वह बिना किसी खरीद-फरोख्त के बोगस बिल बनाकर कारोबार कर रहा था.

विभाग मामले में आगे छानबीन कर रहा है. इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. विभाग की प्रारंभिक छानबीन में कारोबारी के पास करीब 500 करोड़ रुपए नकद लेन-देन का खुलासा हुआ है.

विभाग इस मामले में आगे छानबीन कर रहा है. उधर, आयकर विभाग ने इंदौर में एक बुलियन (सोने-चांदी की खरीद-फरोख्त) का कारोबार करने वाले व्यापारी के यहां भी फर्जी बिलों से करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला पकड़ा है.

व्यापारी अपने कर्मचारियों और दोस्तों के बैंक खाते में करोड़ों रुपए दिखाकर काला धन इधर से उधर करता था. विभाग को उसके यहां 60-70 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़े जाने का अनुमान है. उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पिछले 3 दिन में 17 स्थानों पर सर्वे की कार्रवाई और जबलपुर के हवाला कारोबारी के यहां छापे की कार्रवाई की है. जिसमें करीब 14 करोड़ रुपए सरेंडर हुए हैं.

टॅग्स :आयकरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया