लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से मरने वाले करीब 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

By सुमित राय | Updated: August 4, 2020 17:32 IST

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, हालांकि इस बीच मृत्युदर में लगातार कमी आ रही है और यह 2.10 प्रतिशत पर आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 से मरने वाले करीब 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है।भारत में में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 18.47 लाख हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 18.47 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 मृत्युदर में लगातार कमी आ रही है और यह 2.10 प्रतिशत पर आ गई है, जो पहले लॉकडाउन के बाद से सबसे कम है।

उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 से मरने वाले करीब 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है। भारत में कोविड-19 के 12.30 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं , जो इस समय उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या के मुकाबले दोगुनी है।

मंत्रालय ने बताया, "28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रोजाना प्रति 10 लाख आबादी पर 140 से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर रहे हैं। भारत कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए रोजाना प्रति दस लाख आबादी पर 479 नमूनों की जांच कर रहा है।"

24 घंटे में कोरोना वायरस के 52050 नए मामले आए सामने

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रणण के 52050 नए मामले सामने आए। साथ ही इसी अवधि में 803 लोगों की मौत भी इस खतरनाक वायरस से हुई। यह लगातार छठा दिन है, जब देश में कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 38938 हो गई है। वहीं, अब तक संक्रमण के कुल मामले भी 1855746 हो गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 586298 है जबकि 1230510 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं।  

वहीं, आईसीएमआर ने बताया है कि देश में 3 अगस्त तक 2,08,64,750 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें कल (सोमवार) को 6 लाख से ज्यादा 6,61,182 सैंपल के टेस्ट हुए। भारत में 2 अगस्त को कोरोना टेस्ट के 2 करोड़ आंकड़े पार हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?