गुजरात में कोविड-19 के 495 नए मामले, दो लोगों की मौत
By भाषा | Published: January 18, 2021 09:54 PM2021-01-18T21:54:09+5:302021-01-18T21:54:09+5:30
अहमदाबाद, 18 जनवरी गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 495 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,56,367 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,367 हो गई।
विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिन में इलाज के बाद 700 और मरीजों को छुट्टी मिली और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,45,807 हो गई। राज्य में अब स्वस्थ होने की दर 95.88 फीसदी है तथा 6,193 मरीजों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।