लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 487 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 19, 2021 11:11 IST

Open in App

मिजोरम में 487 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को महामारी के कुल मामलों की संख्या 50,000 के पार चली गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के 487 नए मामले आने से कुल मामलों की संख्या 50,437 पर पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 188 हो गयी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में 93 से अधिक बच्चे और दो स्वास्थ्य देखभाल कर्मी शामिल हैं। इन 487 नए मामलों में से आइजोल जिले में 263, कोलासिब में 65, लान्गतलई में 59, लुंगलेई में 32, सेरचिप में 22, सिआहा में 20, चम्फई में 14, हनाहथियाल में सात और मामित में पांच मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी कोविड-19 के 8,230 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 42,019 इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के अनुसार, अभी तक 6.48 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी