लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मिले 47 नए कोविड मामले

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:20 IST

Open in App

देहरादून, पांच फरवरी उत्तराखंड में शुक्रवार को 47 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि होने के साथ ही प्रदेश में महामारी से पीडितों की संख्या बढ़ कर 96431 हो गई है । दूसरी ओर 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 7434 और लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ ही अब तक कुल 70092 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों में सर्वाधिक 21 देहरादून जिले में सामने आए हैं जबकि नैनीताल में नौ और उधमसिंह नगर में सात मरीज मिले ।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में शुक्रवार को तीन और कोविड मरीजों की मौत हो गयी जिससे अब तक महामारी से 1662 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में 97 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 92469 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 945 है ।

कोविड 19 के 1355 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना