महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,342 नए मामले आए, 55 मौतें हुईं

By भाषा | Published: September 2, 2021 09:48 PM2021-09-02T21:48:21+5:302021-09-02T21:48:21+5:30

4,342 new cases of Kovid-19 came in Maharashtra, 55 deaths occurred | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,342 नए मामले आए, 55 मौतें हुईं

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,342 नए मामले आए, 55 मौतें हुईं

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 4,342 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4,755 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 17 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,73,674 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या 1,37,551 हो गई। राज्य में अब तक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 62,81,985 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,607 रह गई है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.04 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। धुले, नंदुरबार, वर्धा और भंडारा जिलों के ग्रामीण हिस्सों और परभणी, भिवंडी, धुले और मालेगांव के नगर निगम क्षेत्रों में कोविड​​​​-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 833 नए मामले आए, इसके बाद पुणे के ग्रामीण क्षेत्र में 539 मामले आए। मुंबई शहर में 440 नए मामले आए और तीन मौतें हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 4,342 new cases of Kovid-19 came in Maharashtra, 55 deaths occurred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department