लाइव न्यूज़ :

मप्र: सरकारी स्कूल में आयरन की गोलियां खाने से 41 छात्र-छात्राओं की बिगड़ी हालत, कई बच्चों को आई चक्कर-उल्टी

By भाषा | Updated: February 15, 2023 07:49 IST

मामले में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया है कि ‘‘कुल 41 बच्चों को स्कूल में गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई। इनमें पांच-छह बच्चों को तकलीफ ज्यादा है। बाकी सभी ठीक हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के एक सरकारी स्कूल में आयरन की गोलियां खाने से 41 बच्चों की तबियत बिगड़ गई है। इन में से कई बच्चों ने चक्कर आने और उल्टी होने की भी शिकायत की है। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का कहना है कि केवल कुछ ही बच्चों को ज्यादा तकलीफ है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को दी गईं आयरन की गोलियां खाने से 41 छात्र-छात्राओं की तबियत खराब हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यह घटना बुरहानपुर जिले के ग्राम अभाड़ा की शासकीय माध्यमिक स्कूल में हुई है। 

गोलियां खाने से कुछ बच्चों को चक्कर और उल्टी भी हुई है

अधिकारियों के अनुसार, यह गोलियां 6वीं, 7 वीं और 8वी कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई थीं। गोली खाने के बाद 41 बच्चों की तबियत बिगड़ गई और वे पेट दर्द से परेशान होने लगे। कुछ बच्चों को चक्कर आने के साथ उल्टी भी हुई है। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत की है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रदीप मोजेफ ने बताया है कि ‘‘कुल 41 बच्चों को स्कूल में गोलियां की दी गई थीं। इनको खाने से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हुई। इनमें पांच-छह बच्चों को तकलीफ ज्यादा है। बाकी सभी ठीक हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।’’  

टॅग्स :Madhya PradeshSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण