लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कच्छ में 4.1 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:15 IST

Open in App

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि इसका केंद्र धोलावीरा के पास स्थित था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मध्यम तीव्रता के भूकंप के चलते जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित संस्थान ने कहा, “शनिवार को 12 बजकर आठ मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र कच्छ के धोलावीरा से 23 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। यह 6.1 किलीमटर की गहराई में दर्ज किया गया।” इससे पहले, चार अगस्त को जिले में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। राज्य आपदा प्रबंधन अधिकरण के मुताबिक कच्छ जिला, “ अत्यंत उच्च जोखिम वाला भूकंपीय क्षेत्र” में स्थित है। क्षेत्र में 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे