लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत का ऐलान, सरकार नहीं सुनेगी किसानों की बात, तो देश भर के अन्नदाता करेंगे संसद घेराव

By अनुराग आनंद | Updated: February 24, 2021 09:14 IST

राजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा के किसान महापंचायत में बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अगर काले कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो प्रदर्शनकारी किसान संसद का घेराव करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा के महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ जमा हुई।राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अगर किसानों की बात को ऐसे नजरअंदाज करते रही तो इस बार कॉल संसद घेराव के लिए होगी।

सीकर: किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया। राजस्थान के सीकर में आयोजित एक किसान महासभा में किसानों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को संसद घेराव की भी चेतावनी दी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की बातें मानने के लिए नहीं तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इन काले कानूनों को रद्द नहीं करती है, तो लगभग तीन महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान संसद का घेराव करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा के किसान महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने ये बातें कही है। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अगर किसानों की बात को ऐसे नजरअंदाज करते रही तो इस बार कॉल संसद घेराव के लिए होगी। 

राकेश टिकैत का ऐलान, 40 लाख ट्रैक्टर संसद घेराव के लिए दिल्ली कूच करेंगे

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली की ओर मार्च करने की घोषणा के बाद चार लाख ट्रैक्टरों के बजाय 40 लाख ट्रैक्टर संसद घेराव के लिए दिल्ली कूच करेंगे। साथ ही राकेश टिकैत ने किसानों से 'दिल्ली मार्च' के लिए तैयार रहने का भी आग्रह किया।

टिकैत ने कहा कि इसके लिए किसी भी समय संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से ऐलान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संसद के घेराव की तारीख संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा तय की जाएगी।

राकेश टिकैत बोले, सरकार किसानों को मजबूर न करे, किसानों से बात करे-

किसान नेता ने कहा कि सरकार किसानों को मजबूर न करे, किसानों से बात करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान इंडिया गेट के पास फसलें उगाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 26 जनवरी को उनकी ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों की छवि धूमिल करने की साजिश रची गई थी, जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा भड़क गई थी। 

उन्होंने कहा कि देश के किसान तिरंगे से प्यार करते हैं, लेकिन इस देश वर्तमान नेताओं से किसानों को अब कोई प्यार नहीं है। बता दें कि किसान अपनी बात को मनवाने के लिए अहिंसक तरह से बीते 3 माह से दिल्ली से सटे कई बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में अब तक 250 से अधिक किसानों की मौत की खबर है।

किसानों ने 23 फरवरी को भगत सिंह शहीदी दिवस पर मनाया पगड़ी संभाल दिवस-

इस बीच किसानों ने 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाया। इस मौके पर कुंडली बॉर्डर पर शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 23 मार्च तक किसानों की मांगें नहीं मानी तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। 23 मार्च शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस है।

आंदोलनरत किसानों ने मंगलवार को कुंडली बॉर्डर समेत अन्य जगहों पर पगड़ी संभाल दिवस मनाया। इस दौरान किसानों ने शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और किसान आंदोलन के पुरातन पुरोधा स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी।  

टॅग्स :राकेश टिकैतकिसान आंदोलनभगत सिंहराजस्थानसीकरसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह